लोकसभा से आज 48 सांसदों को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही अबतक 141 सांसदों पर एक्शन लिया जा चुका है। इनमें 94 सांसद लोकसभा के और 46 सांसद राज्यसभा के हैं। 18 दिसंबर तक संसद के कुल 92 सांसद सस्पेंड थे। आज कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, शशि थरूर, बीएसपी (निष्कासित) दानिश अली, एनसीपी की सुप्रिया सुले, सपा सांसद एसटी हसन, टीएमसी सांसद माला रॉय, सपा नेता डिंपल यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू भी सस्पेंड हुए हैं।
