• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मुक्तसर से बड़ी खबर: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, युवक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 21, 2023

मुक्तसर के कोटकपूरा रोड बाइपास पर मामूली तकरार के बाद गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। एक युवक घायल हुआ है। आरोपी वारदात के बाद स्कार्पियो गाड़ी में फरार हो गए। घटना बुधवार देर रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है। मृतक की पहचान सुमित निवासी रत्तेवाला के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोटकपूरा रोड बाइपास पर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे स्कार्पियो गाड़ी में आए कुछ युवक गाड़ी से उतरे। उनमें से एक ने हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई थी।

उसकी सुमित के साथ किसी बात को लेकर मामूली तकरार हो गई। इसके बाद आरोपी ने सुमित पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page