• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: 200 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का सरगना राजा कंदोला कोर्ट से हुआ बरी

ByPunjab Khabar Live

Dec 20, 2023

पंजाब के 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को आज जालंधर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई। जालंधर पुलिस ने कंदोला को जून 2012 में गिरफ्तार किया था। कंदोला 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की आइस ड्रग की बरामदगी के मामले में पकड़ा गया था। राजा कंदोला पर साल 2012 में नशा तस्करी की एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें पुलिस ने दावा किया था उक्त ड्रग्स रैकेट करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का था। राजा कंदोला मूल रूप से नवांशहर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार करीब 11 साल पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन से फरार हुए रंजीत सिंह उर्फ राजा कंदोला को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के साथ जालंधर पुलिस ने इनपुट शेयर किए थे। केस में राजा कंदोला का ड्राइवर सुखजिंदर सिंह उर्फ कमांडो भी गिरफ्तार हुआ था। उसे भी कोर्ट ने बरी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page