नागरा फाटक के नजदीक एक्टिवा सवार युवक के हाथ पर दातर मार कर बाइक सवार युवकों ने एक्टिवा छीन ली। यह घटना सुबह 4 बजे हुई। युवक ने अपने परिजनों को फोन करके बताया तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर पीड़ित को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी देते महीमाम्द तौफीफ निवासी शिव नगर, गली नंबर 3 ने बताया कि उसने दिल्ली इंटरव्यू के लिए जाना था। सुबह स्वा 4 बजे उसने ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचना था। तौफिफ जब अपनी एक्टिवा पर न्यू गुरु नानक नगर नजदीक नागरा फाटक पहुंचा तो 2 बाइक सवारों ने उसकी एक्टिवा रुकवा ली और बिना कुछ बात किए उसकी एक्टिवा लूट ली और फरार हो गया। खून से लथपथ पीड़ित को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया।
