• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से अभी अभी बड़ी खबरः पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नामी Gangster, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Dec 20, 2023

पंजाब के जिला अमृतसर से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के जंडियाला गुरु स्थित नहर किनारे पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए जबकि कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल अमरी मारा गया है। मारा गया गैंगस्टर तीन मर्डर केस में वांटेड था।

जानकारी के अनुसार पुलिस गैंगस्टर को नशे और हथियारों की रिकवरी लेकर गाड़ी में जा रही थी। इसी बीच गैंगस्टर ने हथकड़ी सहित भागने की कोशिश करते हुए पुलिस की गन से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायर किए तो गैंगस्टर अमृतपाल अमरी मारा गया। बताया जा रहा है कि  अमृतपाल अमरी नशा सप्लाई करता था, जो काफी समय से पुलिस की तालाश में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page