• Thu. Feb 5th, 2026

‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Dec 23, 2023

इंटरनेशनल ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्द किया गया है। दरअसल, पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। आरोप है कि महिला के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनकी कान का पर्दा तक फट गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

पुलिस के अनुसार, बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्होंने दावा किया था कि यह घटना नोएडा के घर सेक्टर 94 में सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में हुई थी। 7 दिसंबर की सुबह बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आई, तो बिंद्रा ने उस पर हमला कर दिया. कथित तौर पर हमले से यानिका को चोट आ गई। विवेक बिंद्रा का पत्नी से झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है. आरोप है कि यानिका के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनका कान का पर्दा तक फट गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page