• Fri. Feb 6th, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः कोरोना को लेकर पंजाब में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, अलर्ट जारी

ByPunjab Khabar Live

Dec 23, 2023

पंजाब में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर सेहत विभाग अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर सेहत विभाग विभाग ने अस्पतालों और भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह न जाने की सलाह दी गई है। इस बारे में एडवाइजरी जारी की गई है। सभी जिलों के सिविल सर्जन को हिदायत दी गई है कोविड को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। एडवाजरी के मुताबिक अब भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना जरूरी रहेगा। अस्पतालों में डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। मरीजों और उनके तीमारदारों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा और अन्य सावधानियों का पालन करना होगा। यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे है और आपको बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर के पास जाते समय अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क पहनें। डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करवाए अपने हाथों से आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। किसी भी तरह की मेडिकल सलाह के लिए मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page