पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वही अभी-अभी सूचना मिली है कि जंडियाला क्षेत्र में पुलिस पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। रही है। जिसके जवाब में पुलिस द्वारा भी क्रॉस फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी दौरान एक बदमाश घायल हुआ है। वही इस मामले को लेकर डीसीपी हरविंदर विर्क ने बड़ा खुलासा किया है।
डीसीपी ने बताया कि बस अड्डे पर स्थित ऋषि ट्रैवल एजेंट के मालिक इंद्रजीत की गाड़ी पर कुछ दिन पहले बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। इस मामले में आज सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके तहत वह उक्त बदमाश को काबू करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली बदमाश की टांग पर लगी। जिसके बाद वह घायल हो गया।
