• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: नवजोत सिद्धू के समर्थन में लगाए पोस्टर के बाद हाईकमान ने जारी किया नोटिस

ByPunjab Khabar Live

Dec 25, 2023

लंबे समय से पार्टी में हाशिये पर चल रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू के समर्थक भी अब पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव ने सिद्धू के समर्थन में पोस्टर लगाने पर उनके एक समर्थक मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ से जवाब तलब किया है। पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव दीपक खोसला ने शैरी रियाड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि पार्टी को पिछले दिनों रिपोर्टें मिली हैं कि वह (शैरी रियाड़) सीनियर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में जहां रियाड़ को पंजाब यूथ कांग्रेस की गतिविधियों से अलग किया जाता है, वहीं इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page