• Thu. Feb 5th, 2026

कोरोना संक्रमण से एक्टर और DMDK चीफ का हुआ निधन

ByPunjab Khabar Live

Dec 28, 2023

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना की दस्तक दक्षिण भारत राज्यों से हो रही है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों में रोजाना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि DMDK के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अभिनेता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। विजयकांत में कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी ने एक बयान में कहा कि उनका निधन हो गया है। वो 71 साल के थे। विजयकांत की फिल्मी जर्नी शानदार रही और उन्होंने कई हिट फिल्में दी और 154 फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के बाद वो राजनीति में आ गए। उन्होंने DMDK की स्थापना की और विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य के रूप में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page