लुधियाना देहात के एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बड़े पैमाने पर देहात के कई थाना प्रमुखों को बदल दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह के आदेशानुसार इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह का तबादला थाना दाखा से बदलकर पुलिस लाइन में कर दिया गया है। इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह को पुलिस स्टेशन सिधवां बेट से मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन दाखा में स्थानांतरित किया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कपूर को प्रभारी परस्यूट स्टाफ लुधियाना ग्रामीण से मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सिटी जगराओं में स्थानांतरित किया गया है। थाना सिटी जगराओं के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह का तबादला कर उन्हें पुलिस स्टेशन सिधवां बेट में तैनात किया गया है। सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को थाना सदर से पुलिस लाइन लुधियाना देहात और सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह को पुलिस लाइन मुख्य अधिकारी सदर जगराओं में तैनात किया गया है।

