• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : 1 हजार CCTV कैमरों से रखी जाएगी क्राइम पर‌ पैनी नजर

ByPunjab Khabar Live

Dec 28, 2023

जालंधर में अब चोरों व नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं। शहर बढ़ रहे अपराध पर नकेल कसने के लिए अहम कदम उठाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तीसरी आंख आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर नजर रखेगी। खबर मिली है कि शहर के चौंकों पर 1 हजार कैमरे लगाए जा रहे है। वहीं वारदातों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है और यहां 28 से अधिक कर्मचारी तैनात रहेंगे।

कंट्रोल रूम में निगम, दमकल विभाग, स्मार्ट सिटी सहित जिला प्रशासन के कर्मी भी तैनात रहेंगे। वहीं लोगों को चंडीगढ़ की तर्ज पर नियमों का उल्लंघन करने पर घर चालान आएंगे। इसके साथ ही जिस जगह पर वारदात होगी वहां की पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page