• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पठानकोट से बड़ी खबर : सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में पूर्व कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Dec 29, 2023

पठानकोट के पूर्व कांग्रेसी विधायक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंद्र पाल भोआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक माइनिंग विभाग के आफिसरों के साथ विवाद के बाद भोआ की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल अवैध खनन को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल भोआ की माइनिंग आफिसरों के साथ तू-तू,मैं मैं हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा है। भोआ पर माइनिंग साइट पर पहुंची टीम के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में उक्त पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page