• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : कल पेट्रोल डीजल हो सकता है खत्म

ByPunjab Khabar Live

Jan 1, 2024

केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों द्वारा अब पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस एवं ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए नए कानून के विरोध में विभिन्न ड्राइवर एसोसियेशनो द्वारा पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

जिसके कारण राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं और मंगलवार तक 100 फीसदी सभी पंपों पर पेट्रोल व डीजल खत्म होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में तेल की सप्लाई नहीं मिलने के कारण पंजाब भर में वाहनों का चक्का जाम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page