• Tue. Mar 24th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः पैट्रोल की किल्लत के बाद बस सेवा हुई ठप्प

ByPunjab Khabar Live

Jan 2, 2024

पंजाब में ट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण आवश्यक सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं और पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ने लगी है। ट्रक ड्राइवरों ने ‘हिट एंड रन’ मामलों से जुड़े नए कानून के विरोध में आवाजाई ठप्प कर दी है।  पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसके उल्ट कुछ ही घंटों में पंप पर  पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। कई पंप वालों ने बाकायदा ‘NO Oil’ के  बोर्ड भी लगा दिए  है।

पेट्रोल डीजल की कमी का असर बस सेवा पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर नियमित बस बंद कर दी गई हैं। वाहन चालकों के साथ-साथ उन लोगों को भी इस हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है जो रोजाना अपने काम पर जाने के लिए बसों में सफर करते हैं।  यदि पंपों पर तेल नहीं होगा तो बस सेवा प्रभावित होना तय है। कई निजी बस ऑपरेटरों ने बसें बंद कर दी हैं। तेल न मिलने से न सिर्फ बसें बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए घर से निकलने से पहले मौजूदा स्थिति को जरूर ध्यान में रखें। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि देश के 8 राज्य इस गंभीर समस्या से घिरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page