जालंधर में तेल की किल्लत के बाद डीसी विशेष सारंगल ने लोगों को पैनिक ना होने की अपील की थी। वहीं उसके बाद डीसी विशेष सारंगल और एसएसपी गुरप्रीत भुल्लर के साथ तेल संचालकों की मीटिंग चल रही थी। काफी देर तक चली मीटिंग के बाद राहत की खबर सामने आई है। मीटिंग के बाद तेल संचालकों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसी विशेष सांरगल ने कहा कि तेल संचालकों और ट्रक चालकों की हड़ताल खुल गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूची पिंड से बहुत जगह पर सप्लाई लाइन चलती है। उन्होंने कहा कि आगे के 2 से 3 घंटों में सब जगह तेल की राहत मिल जाएगी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से कहा कि लोग पैनिक ना हो, जल्द समस्या का हल निकलता हुआ आपको दिखाई देगा।
