• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः कई हिस्सों में कूड़े की लिफ्टिंग हुई ठप्प, निगम कर्मियों ने किया कामकाज ठप्प

ByPunjab Khabar Live

Jan 2, 2024

पैट्रोल टैंकर चालकों की ओर से हड़ताल किए जाने के बाद अब नगर निगम के ड्राइवर व टिप्पर चालकों की ओर से भी काम काज ठप्प कर दिया गया है। जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में कूड़े की लिफ्टिंग ठप हो गई है व महानगर में कई जगह कचरे के ढेर देखे गए हैं।

नगर निगम के ड्राइवर व टिप्पर चालकों की और से एक साल से पेमेंट न किए जाने के कारण काम ठप्प कर दिया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चालक हर्ष ने बताया कि लगभग 23 के करीब ड्राइवर टैंकर गाड़ी चलाते हैं। इस दौरान उन्हें लगभग एक साल से पेमेंट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई न होने के चलते उन्हें मजबूरन आज कामकाज ठप्प करना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें पेमेंट नहीं होंगी तब तक काम ठप रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page