• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबर : ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच बैठक खत्म, हड़ताल ली वापस

ByPunjab Khabar Live

Jan 2, 2024

ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सदस्यों की गृह मंत्रालय के साथ बैठक खत्म हो गई है। कोर कमेटी के चेयरमैन बल मलकीत सिंह ने कहा है कि स्ट्राइक खत्म करने की अपील की गई है। सरकार ने हमारी बात सुनी है और होम सेक्रेटरी ने कहा है कि गलतफहमी दूर हो गई है।

इसे ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच सुलह माना जा रहा है। ट्रांसपोर्ट संगठन ने देशभर के ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने के लिए कहा है। संगठन को सरकार द्वारा कहा गया है कि फिलहाल इस कानून को लागू नहीं किया जाएगा और जब भी इसे लागू करेंगे तो संगठन से बात करके करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page