• Mon. Feb 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः 63 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jan 4, 2024

देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि फिलौर के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम ने गोराया में 04 नशा तस्करों को काबू करके 63 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 ट्रक और 01 ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी गांव गिदडी थाना दोराहा लुधियाना, जरनैल सिंह, हरमोहन सिंह उर्फ मोहन निवासी गांव मानकी थाना समराला लुधियाना और जगजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गांव गिडदी थाना दोराहा लुधियाना के रूप में हुई हैं। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चारों आरोपी मनीपुर से ट्रकों में चाय पत्ती की लाने की आड़ में अफीम को लेकर आ रहे है।

पुलिस इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने एसआई गुरमीत राम, एसआई जगदीश राज और एसआई निशान सिंह को साथ लेकर कमालपुर गेट जीटी रोड गोराया के पास नाकेबंदी के दौरान ट्रक नंबर PB 10HN 9921 में सवार गुरप्रीत सिंह और जरनैल सिंह के कब्जे से 10 किलो अफीम और दूसरे ट्रक नंबर PB10HN6191 में सवार हरमोहन सिंह से 20 किलो अफीम बरामद हुई। इसी तरह ट्रैक्टर सवार जगजीत सिंह से 33 किलो आफीम बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपितों के कब्जे से कुल 63 किलो आफीम बरामद हुई। पुलिस ने जांच के दौरान चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चाय पत्ती लाने के बहाने अफीम की सप्लाई लाकर पंजाब के अलग अलग ज़िलों में सप्लाई करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page