• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मोहाली से अभी अभी बड़ी खबरः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Jan 4, 2024

बटाला पुलिस के साथ मिलकर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने सांझे ऑपरेशन में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मोहाली में बदमाशों और पुलिस में ताबड़तोड़ गोलियां चली। जहां पुलिस ने वैपन की समगलिंग में सन्नी को घायल किया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ मोहाली ने बलौंगी के पास गौशाला के पास मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी गैंगस्टर रिंदा का साथी है। पुलिस ने बताया कि बीते दिन गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों से पूछताछ की। जिसके बाद पूछताछ के दौरान बालौंगी में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने आज आरोपी को काबू करने की कोशिश। इस दौरान आरोपी सन्नी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में सन्नी की टांग में गोली लगी। जिसे काबू कर पुलिस ने आरोपी सन्नी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page