• Fri. Feb 6th, 2026

बड़ी खबरः पूर्व विधायक के घर से विदेशी बंदूकें, 5 करोड़ कैश और सोना बरामद

ByPunjab Khabar Live

Jan 5, 2024

हरियाणा के कई जिलों में वीरवार सुबह से ही ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच हुआ है। कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुए अवैध माइनिंग के मामलों के बाद यह ईडी का बड़ा एक्शन है। यमुनानगर के पूर्व विधायक और आईएनएलडी नेता दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय और विभिन्न ठिकानों पर भी ईडी की टीमों ने एक साथ दस्तक दी। दिलबाग सिंह और उनके संपर्क में आने वाले खनन कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। पिछले 24 घंटे से ये रेड जारी। सूत्रों के मुताबिक दिलबाग सिंह ने ठिकानों सेअभी तक 5 करोड़ रुपये मिले है। नोटों की गिनती काम जारी है। इसके अलावा उनके ठिकानों से विदेशी हथियार और 300 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

आईएनएलडी नेता दिलबाग सिंह के ठिकानों से अवैध हथियार भी जब्‍त किए हैं। यह हथियार विदेशी बताए जा रहे हैं। बरामद हथिया में कुछ मेड इन जर्मनी के हैं। ईडी की टीम ने इसके अलावा 300 जिंदा कारतूस भी जब्‍त किया गया है। इसके 5 किलो सोना भी बरामद किया गया है। नोटों की गिनती अभी जारी है। सूत्रों की मानें तो अबतक 5 करोड़ रुपये कैश मिला है। इसके अलावा 100 से अधिक शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

यमुनानगर के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, मोहाली और चंडीगढ़ में भी ईडी की टीमें छापेमारी कर रही है। सोनीपत में कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार, और उनके सहयोगी सुरेश त्यागी के घर भी ईडी की टीम पहुंची है। करनाल में बीजेपी नेता मनोज वधवा के घर ईडी ने छापेमारी की है। सेक्टर 13 में बीजेपी नेता मनोज वधवा का घर है, जहां पर ईडी की टीम दस्तवाजों को खंगाल रही है। यमुनानगर में मनोज वधवा खनन कारोबार से जुड़े हैं। वह साल 2014 में मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़े थे, उस दौरान वह इनेलो में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page