• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः दिन दहाड़े युवकों और स्नेचरों में हुई झड़प, देसी कट्टा फेंक स्नेचर हुए फरार

ByPunjab Khabar Live

Jan 6, 2024

दिन-दहाड़े एक्टिवा सवार युवकों ने निजी अस्पताल के बाहर गाड़ी के पास खड़े युवकों को निशाना बनाया। इस दौरान एक्टिवा पर सवार होकर आए स्नेचरों ने वहां पर खड़े एक युवक के गले से चेन खीचने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। जिसके बाद स्नेचरों ने दूसरे युवक को घेर कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान उक्त युवक स्नेचरों से भिड़ गए। इस हाथापाई में स्नेचर वहां से जान बचाकर भाग गए। इसी दौरान उनका देसी कट्टा वहां पर गिर गया।

वहीं पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची थाना 4 की पुलिस ने देसी कट्टे को कब्जे में ले लिया है। पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने मामले की जांच की तो पता चला कि देसी कट्टा नहीं बल्कि एयर गन थी। उन्होंने बताया कि उक्त लुटेरों के साथ महिला भी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page