• Mon. Mar 23rd, 2026

बड़ी खबरः ठंड के चलते अब 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद

ByPunjab Khabar Live

Jan 6, 2024

घने कोहरे और ठंड के मद्देनजर गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि घने कोहरे और ठंड को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए अवकाश प्रदान करें। यह आदेश राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी और अन्य द्वारा मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा। इससे पहले कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को छह जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page