• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी पर खेला दांव, दी बड़ी जिम्मेदारी

ByPunjab Khabar Live

Jan 6, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने क्लस्टर वाइज स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कई राज्यों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया है। बिहार पांचवें क्लस्टर में है। इसमें पूर्वी व पूर्वोत्तर के दूसरे राज्य भी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से राज्य के पूर्व विधानसभा स्पीकर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा केपी सिंह पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राणा को पार्टी की ओर से बिहार-झारखंड की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। राणा केपी बड़े हिंदू चेहरे के रूप में जानते है। राणा केपी सिंह का संबंध महाराणा प्रताप के वंशजों से जुड़ा। उनके पुत्र एडवोकेट विश्वपाल सिंह राणा का रिश्ता राजस्थान के बोएड़ा राज परिवार में हुआ है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए पांच स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। जोकि चुनाव में उतारे जाने वाले चेहरों की तलाश करेगी। पार्टी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच समूहों में विभाजित किया है। लोकसभा चुनाव आगामी अप्रैल-मई में होने हैं। इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page