• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर पुलिस की दबिश दौरान महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

ByPunjab Khabar Live

Jan 7, 2024

कपूरथला में अमृतसर रोड पर देर शाम एक दुकान पर जालंधर पुलिस की दबिश के बाद हाई प्रोफाइल ड्रामा हुआ। एक मामले की जाँच में आई जालंधर पुलिस और दुकान मालिक के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस हाई प्रोफाइल ड्रामा में दुकानदार की बहन ने पुलिस के साथ बहस करति दिख रही है। अब इस मामले की एक विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे पुलिस और दुकानदार की बहस हो रही है। और दुकानदार की बहन पुलिस को रोकने की कोशिश कर रही है।

जानकारी अनुसार जालंधर पुलिस ने एक मामले में जाँच के लिए शनिवार देर शाम अमृतसर रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान पर दबिश दी। सूत्रों की माने तो पुलिस जालंधर में दर्ज किसी मामले की जाँच करने आई थी। लेकिन दुकान मालिक और पुलिस में बहस शुरू हो गई। इसी दौरान दुकानदार की बहन ने पुलिस कर्मिओ को अपने भाई को हिरासत मे लेने से रोका जिसके चलते दुकानदार की बहन सड़क पर लेट गई। कपूरथला पुलिस अधिकारिओ के अनुसार मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page