• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: नाके पर तैनात ASI पर चालाक ने चढ़ाई कार, देखें CCTV

ByPunjab Khabar Live

Jan 12, 2024

पंजाब के जालंधर में नाके पर तेज रफ्तार कार ने ASI को टक्कर मार दी। शाहकोट में कार उन्हें घसीटते हुए अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर ASI सुरजीत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार भी थोड़ा आगे जाकर रुक गई। घटना के बाद ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। साथी पुलिस कर्मचारियों ने ASI सुरजीत को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें ASI के ऊपर कार चढ़ाने की पूरी घटना कैद हो गई। बाजवा कलां के रहने वाले ASI सुरजीत सिंह जालंधर देहात पुलिस में तैनात है। गुरुवार को उनकी ड्यूटी शाहकोट में सतलुज दरिया से सटे कावां पत्तन गांव में हाईटेक नाके पर लगाई गई थी। दोपहर के समय नाके पर उन्होंने सफेद रंग की जेन कार को रुकने का इशारा किया।

थाना शाहकोट के SHO सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए कार डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page