• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: जिंदा जलने से शराब कारोबारी की हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 11, 2024

लुधियाना के खन्ना कस्बे में हिमाचल प्रदेश के एक शराब कारोबारी की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह हादसा लुधियाना के खन्ना में हुआ। जहां उनकी कार पहले बेकाबू होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी बहुत कम था। जिस वजह से कार में आग लगने के बारे में देरी से पता चला।

वहां से गुजरते किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड की टीमें वहां पहुंची। हालांकि वे जब तक वहां पहुंचती, तब तक कारोबारी की मौत हो चुकी थी। शराब कारोबारी का नाम शेर सिंह (37) है और वह हिमाचल प्रदेश में ऊना के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक शेर सिंह शराब कारोबार के सिलसिले में बुधवार देर रात करीब 11 बजे स्विफ्ट कार से जा रहे थे। कार वह खुद ही चला रहे थे। उनके साथ कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था। जब वे कार में कद्दों रोड पर पहुंचे तो कार बेकाबू हो गई। उनकी कार के पेड़ से टकराते ही इंजन में धमाके के साथ आग लग गई। शराब ठेकेदार को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। वह कार के भीतर ही जिंदा जल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page