• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर से बड़ी खबरः कोहरे के कारण कई गाड़ियों की हुई टक्कर, 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

ByPunjab Khabar Live

Jan 12, 2024

घने कोहरे के कारण देर रात नेशनल हाईवे 54 अमृतसर-बठिंडा रोड पर हरिके बाईपास बुह पुल पर भयानक हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रोबिन सिंह पुत्र रेशम सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेज सिंह और राजबीर सिंह पुत्र गुरु हरसहाय निवासी बेदी चारो के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि सड़क किनारे एक खराब कैंटर खड़ा था। तभी उसके पीछे एक ट्राला आकर उसमें टकरा गया। इस दौरान ट्रॉली के पीछे ही स्विफ्ट कार आकर टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार में सवार गुरु हरसहाय निवासी 5 लोग अमृतसर के धार्मिक स्थल से माथा टेककर वापस गुरु हरसहाय जा रहे थे, तभी करीब 12 बजे हरिके बाईपास पुल पर कार खड़ी ट्राली से जा टकराई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिके पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page