• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : खोखे से सामान लेकर चोर हुए फरार

ByPunjab Khabar Live

Jan 14, 2024

मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में देर रात सिगरेट बीड़ी के खोखे से चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर खोखे से सिलेंडर, सिगरेट के डब्बे और अन्य सामान चुराकर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर 40 हजार रुपये के करीब का सामान लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि आज सुबह जब वह जब वह खोखा खोलने के लिए सब्जी मंडी में आया तो खोखे के ताले टूटे पड़े थे।

इस दौरान अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद पीड़ित ने थाना एक की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page