• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : मेन चौंक पर केमिकल से भरा ट्रक पलटा

ByPunjab Khabar Live

Jan 14, 2024

बाबा भीमराव अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास रात ढ़ाई बजे तेल से भरा हुआ एक टैंकर पलट गया। आग के भय से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार मध्य रात्रि रात करीब 2:30 बजे की ये घटना है। जहां बाबा भीमराव अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) से श्री गुरु नानक मिशन चौक की ओर आ रहा टैंकर चौक के बीचो-बीच पलट गया था।

थाना-4 के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि टैंकर के ड्राइवर ने एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इससे टैंकर असंतुलित होकर वहीं पर पलट गया था। टैंकर में पड़ा सारा तेल सड़क पर बिखर गया। ड्राइवर ने तुरंत मामले की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद टीम में मौके पर पहुंच गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page