महानगर के दोमोरिया पुल के पास रेलवे ट्रैक पर अमृतसर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के ट्रेन की चपेट में आने के बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और ट्रेन करीब पौना घंटा खड़ी रही।
जिसके बाद ट्रैक के गार्ड में घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करके शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस को जांच के दौरान युवक के पास से कोई भी टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला। वहीं ट्रेन के ड्राइवर के मुताबिक युवक रेल लाइनें पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया था।
