• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबर : मुश्किल में फंसा यह गायक, हुई FIR दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Jan 13, 2024

पंजाबी सिंगर सतविंदर बुग्गा विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, पंजाबी गायक के खिलाफ फतेहगढ़ साहिब में एफआईआर दर्ज हो गई है। मिली जानकारी अनुसार पंजाबी गायक के भाई के साथ उनका जमीनी विवाद चला आ रहा है। 23 दिसंबर 2023 को बुग्गा की भाभी की मौत हो गई थी। इसी मामले में उन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है।

FIR में बुग्गा के साथी हजारा सिंह और हरविंदर सिंह का भी नाम है। भाई दविंदर सिंह भोला ने आरोप लगाया था कि सतविंदर ने झगड़े में उसकी पत्नी अमरजीत कौर को धक्का दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अमरजीत को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृतक घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page