पंजाब के जालंधर से नूरमहल थाने की पुलिस ने पत्नी को धोखा देने वाले NRI पति को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। NRI पति कनाडा भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही उसकी घेराबंदी कर ली फ्लाइट में सवार होने से पहले हथकड़ियों में जकड़ में पुलिस की गाड़ी में बिठा लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कनाडा, ओंटारियो प्रांत के एडिंगटन के रहने वाले गुरविंदर सिंह पुत्र संतोष सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी 2023 को IPC की धारा 498-ए, 406 और 506 के तहत के केस दर्ज किया गया था।
पिछले 1 साल से आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस ने LOC जारी की थी। एयरपोर्ट पर वह जब मंगलवार शाम पहुंचा तो मामले की जानकारी जालंधर पुलिस को दी गई। जिसके बाद नूरमहल पुलिस उक्त आरोपी को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गई। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं, अगर केस में किसी और आरोपी की भूमिका नजर आई तो पुलिस उस पर भी केस दर्ज करेगी। नकोदर (जालंधर) के नूरमहल रोड पर स्थित मोहल्ला गुजरां की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस से कहा कि मैं घरेलू कामकाज करती हूं। करीब 5 साल पहले कनाडा की एक मैट्रिमोनियल साइट पर उसके रिश्तेदारों द्वारा प्रोफाइल बनाई गई थी। जहां रिश्तेदारों के जरिए ही उक्त आरोपी के साथ बातचीत शुरू हुई। आरोपी साल 2018 में भारत उनके घर भी आया।
दोनों के बीच बातचीत के बाद रिश्ता पक्का हो गया था। 17 नवंबर 2018 को भारत में ही दोनों की इंगेजमेंट हो गई। इंगेजमेंट के बाद आरोपी वापस कनाडा चला गया। दोबारा वापस आने पर 15 दिसंबर 2019 में दोनों की रविदास मंदिर नूरमहल में रीति-रिवाज के साथ शादी हो गई थी। शादी में करीब 25 लख रुपए खर्च हुए। जिसके बाद वह वापस चल गया था।
