• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः पूर्व सेहत मंत्री का हुआ निधन, भाजपा में शोक की लहर

ByPunjab Khabar Live

Jan 17, 2024

पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री डॉक्टर बलदेव राज चावला का बर्थडे के दिन निधन हो गया। मिली जानकारी अनुसार बलदेव चावला को जॉन्डिस हुआ था। पिछले 4 दिन से उनका इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बर्थडे के दिन बुधवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे अमृतसर में किया जाएगा। वहीं डॉक्टर बलदेव चावला के निधन की सूचना मिलने पर भाजपा के वर्कर्स और नेता का तांता उनके घर लग गया।

बलदेव राज चावला का जन्म 17 जनवरी 1938 को हुआ था। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (BJP) से की थी। एक हफ्ते पहले अमृतसर BJP ऑफिस में हुई मीटिंग वह शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में भी एक्टिव थे। वह RSS की हर शाखा को अटेंड करते थे। डॉ. बलदेव राज चावला का पूरा परिवार डॉक्टर है। बलदेव खुद आंखों के डॉक्टर थे। उनकी पत्नी शकुंतला चावला महिला रोग विशेषज्ञ है। उनके बेटे डॉक्टर राम चावला और जयंत चावला भी जाने माने डॉक्टर हैं। बेटों की पत्नियां भी MD डॉक्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page