आज सुबह श्रीगणपति ट्रेडर की दुकान में तेजधार दात से बाइक सवार लुटेरों ने दुकानदार पर हमला कर पीड़ित दीपक से नगदी और फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सुबह दुकान पर 2 युवक आए और उसकी गर्दन पर दात रख दिया और पैसों की मांग करने लगे। वहीं दीपक ने कहा कि उसने अपने पास सरिया रखा हुआ था। उसने सरिया निकाला और लुटेरों के साथ 5 से 10 मिनट तक मुकाबला करता रहा। लेकिन उसके बावजूद लुटेरे उस पर हमला करके उससे फोन और 7 से 8 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। दीपक ने बताया कि जाते समय लुटेरे कहकर गए कि पाजी को ज्यादा चोट नहीं पहुंचानी वह अपनी जान-पहचान के है। दीपक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
