• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः सुबह-सुबह निगम का चला पीला पंजा, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jan 18, 2024

कड़ाके की ठंड में जालंधर नगर निगम द्वारा अवैध कालोनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार घने कोहरे के बीच सुबह 5 बजे नगर निगम के कमिश्नर के निर्देशों पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर एंक्लेव एक्सटेंशन की सड़कों पर पीला पंजा चला दिया।

जानकारी के अनुसार खांबड़ा के पास जालंधर एंक्लेव एक्सटेंशन कालोनी अवैध रूप से 7 एकड़ जमीन में काटी गई थी। इससे सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया। इसके बाद शिकायत मिलने पर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए अवैध कालोनी की सड़कें, मैनहोल और सीवरेज आदि तोड़ दिए। इसके साथ ही उनके द्वारा अवैध रूप से बन रहे घरों पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं निगम की इस कार्रवाई का लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page