• Fri. Feb 6th, 2026

लुधियाना से बड़ी खबरः धुंध के कारण 100 गज में हुए 3 जगह हादसों में टकराई 20 गाड़ियां

ByPunjab Khabar Live

Jan 18, 2024

खन्ना के दोराहा में नेशनल हाईवे पर मात्र 100 गज में 3 हादसे हुए। करीब 20 गाड़ियां आपस में टकरा गई। ग़नीमत रही कि इन हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं हादसों की वजह से नेशनल हाईवे पुल को राजगढ़ के पास बंद करना पड़ा और ट्रैफिक को सर्विस लेन से डायवर्ट किया गया। राजगढ़ के पास पुल के ऊपर कैंटर से पहला हादसा हुआ। यहां 4 से 5 गाड़ियां टकरा गई। जैसे ही पुलिस पहुंची और गाड़ियों को हटाना शुरू किया। तभी थोड़ी दूरी पर ही 4 से 5 गाड़ियां और टकरा गई। इसी बीच कुछ दूरी पर एक और हादसा हो गया और कुछ गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। एसपी (एच) गुरप्रीत कौर पुरेवाल, डीएसपी निखिल गर्ग,ट्रैफिक इंचार्ज हरदीप सिंह, एसएचओ विजय कुमार, एसएचओ संतोख सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। हादसा ग्रस्त वाहनों को नेशनल हाईवे से हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page