• Fri. Feb 6th, 2026

लुधियाना से बड़ी खबरः सवारियों को जम्मू-कश्मीर ले जा रही बस बनी आग का गोला

ByPunjab Khabar Live

Jan 19, 2024

लुधियाना और जालंधर के बॉर्डर सतलुज दरिया पुल पर जम्मू-कश्मीर जा रही मिनी स्कूल बस में देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस को इंदौर से मॉडिफाई करवाकर श्रीनगर लेकर जा रहा था। आग लगने के बाद ड्राइवर और उसके साथी ने चलती बस से छलांग लगाकर जान बचाई। ड्राइवर ने टोल प्लाजा पर जाकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग बुझाने तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बस के ड्राइवर अरविंदर हरवाल ने कहा कि वह अपने मामा के बेटे अजय के साथ इंदौर से मिनी स्कूल बस तैयार करवाकर श्रीनगर लेकर जा रहा था। लंबा सफर होने के कारण लगातार बस चल रही थी। इस कारण बस की तारें और बेरिंग गर्म हो गया। अचानक बस की खिड़कियों से पटाखे चलने लगे। चिंगारी अचानक बस की सीट पर जा गिरी और इसके बाद आग भड़क गई। आग लगने के बाद अरविंदर और उसके भाई अजय ने बस से छलांग लगा दी। बस को आग लगने के कारण टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। टोल प्लाजा से थाना लाडोवाल तक वाहनों का ट्रैफिक जाम हो गया। बस ड्राइवर ने पुलिस को भी सूचित किया। थाना फिलोर और थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। हदबंदी के कारण थाना फिलोर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page