• Fri. Feb 6th, 2026

फगवाड़ा से बड़ी खबरः युवक की हत्या के आरोपी निंहग मंगू मठ की टेस्ट रिपोर्ट आई सामने, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ByPunjab Khabar Live

Jan 19, 2024

कपूरथला जिले के फगवाड़ा में गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या करने वाले निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का कपूरथला पुलिस ने सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगू के खून में ड्रग्स पाई गई। उसके ब्लड सैंपल से डॉक्टरों को बुप्रेनॉर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन मिली है। मंगू ने बीती 16 जनवरी यानी मंगलवार सुबह करीब 3 बजे तेजधार हथियार से युवक को काट दिया था। उस पर लुधियाना के अलग-अलग थानों में 9 FIR दर्ज हैं। एक साल पहले उसने अमृतसर में निहंग का तलवार से हाथ काट दिया था।

ADGP गुरिंदर ढिल्लों ने कहा‎ कि मंगू मठ ने युवक की हत्या‎ पब्लिसिटी के लिए की थी। वह ‎पेशेवर अपराधी है। गुरुद्वारा साहिब ‎में कोई बेअदबी नहीं हुई है। आरोपी ‎की आय के सोर्स भी संदेहास्पद है, ‎जिसकी गहनता से जांच की जा ‎रही है। ‎सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो‎ डालकर वह फंड इकट्ठा करता है ‎और यह क्रिमिनल माइंडेड इंसान‎ है। एडीजीपी ने कहा कि हत्यारोपी‎ का धर्म से दूर-दूर तक कोई वास्ता‎ नहीं है। उसने निहंग का बाणा‎ (पोशाक) भी सिर्फ पैसे इकट्ठा‎ करने के लिए ही पहना हुआ है। ‎हत्यारोपी ने युवक की हत्या सेल्फ‎डिफेंस में नहीं की है। पुलिस अब ‎धारा में अमेंडमेंट करने का प्लान‎ तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page