• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः PSEB और CBSE जाली सर्टिफिकेट 20 हजार रुपए लेकर करके धोखाधड़ी वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jan 19, 2024

जालंधर पुलिस ने PSEB और CBSE जाली सर्टिफिकेट तैयार करके भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सैल के इंचार्ज इंस्पेक्टर इद्रजीत सिंह की टीम ने फ्लाईओवर ट्रांसपोर्ट नगर पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी PSEB और CBSE के सर्टिफिकेट तैयार करके आगे लोगों से पैसे लेकर बेचते है। आरोपियों की पहचान अनुराग डाबर पुत्र राम प्रकाश निवासी लंबा पिंड, राघव चड्ढा पुत्र नरेश चंद्र निवासी मोहल्ला फतेहपुरा के रूप में हुई है।

आरोपियों से अलग अलग कक्षों के जाली सर्टिफिकेट सहित एक सीपीयू, एलईडी और एक प्रिंटर बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जाली सर्टिफिकेट का 20 से 25 हजार रुपए लेते थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी पठानकोट चौंक के पास बने शराब के ठेके के बैकसाइड पर किसी को जाली सर्टिफिकेट देने की फिराक में खड़े है। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर रेड करके आरोपियों को मौके से काबू किया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से ओर भी कई खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page