• Fri. Feb 6th, 2026

हवाई में यात्री करने से पहले पढ़ें ये खबर, आज से 8 दिनों तक इस समय उड़ान नहीं भरेगी कोई भी फ्लाइट

ByPunjab Khabar Live

Jan 19, 2024

राजधानी दिल्ली से यदि आप 19 से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो यह आपके लिए काफी काम की खबर है। अभी- अभी उड़ान सेवा को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है। इसके मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक फ्लाइट्स पर पाबंदी लगाई गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी एक नोटम (नोटिस टू एयरमेन) में कहा कि – गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी तक सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दिल्ली एयरपोर्ट ने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है और कहा है 19 जनवरी से 26 जनवरी के बीच 2 घंटे 15 मिनट तक किसी भी फ्लाइट को उड़ान भरने या उतरने की इजाजत नहीें होगी। ये फैसला गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लिया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाती है। ढाई घंटे के लिए हवाई सेवा पर रोक भी गणतंत्र दिवस के लिए लगाई गई है। मालूम हो कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) का कहना है कि 26 जनवरी के मद्देनजर वे 19 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रहे हैं। उधर, मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने की वजह से स्टेशनों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें बढ़ सकती हैं, विशेष रूप से पीक आवर्स में. इस वजह से सिक्योरिटी चेक में अधिक समय लग सकता है। इस वजह से लोगों को इसलिए DMRC ने दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों से कहा है कि यात्रा में कुछ समय अतिरिक्त लेकर चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page