• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर: मनी ट्रांसफर की दुकान से लाखों रुपए लेकर चोर फरार, देखें CCTV

ByPunjab Khabar Live

Jan 19, 2024

महानगर में सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा के पास मनी ट्रांसफर की दुकान को दिन दहाड़े चोरों ने निशाना बनाया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए मनी ट्रांसफर दुकान के मालिक विवेक कुमार ने बताया कि वह दोपहर को रोजाना की तरह खाना खाने के लिए दफ्तर को लॉक करके गए थे।

इस दौरान जब कुछ समय के बाद वह वापिस लौटे तो देखा कि दुकान का लॉक टूटा हुआ था और गल्ला बिखरा हुआ था और गल्ले से पैसे गायब थे। इस दौरान सीसीटीवी चैक किए तो उसमें एक व्यक्ति दुकान में आता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसने अपना मुंह ढका हुआ था।

इस दौरान पीड़ित ने बताया कि दुकान से चोर लाखों रुपए लेकर चोर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने डीवीआर साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें डीवीआर नहीं मिला। इस दौरान चोर कैश लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page