• Fri. Feb 6th, 2026

लुधियाना से अभी-अभी बड़ी खबर: इलाके में गौं माता का सिर काटा मिलने से मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Jan 19, 2024

लुधियाना में गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत शिव सेना पंजाब के नेताओं को सूचित किया। गोवंश का सिर मिलने पर तुरंत शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा साथियों सहित मौके पर पहुंचे। गोवंश का सिर उन्होंने उठाया और पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिव सेना नेता अमित अरोड़ा ने कहा कि शरारती लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। शहर का माहौल खराब करने के लिए कुछ लोगों ने EWS कॉलोनी में गोवंश का सिर काटकर फेंका है।

किसी राहगीर ने उन्हें सूचित किया। अरोड़ा ने कहा कि थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। आए दिन लगातार गो मांस के ट्रक लुधियाना में पकड़े जा रहे हैं। हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हिंदू नेता भानू प्रताप ने कहा कि EWS, भामियां कॉलोनी, गुलाबी बाग और टिब्बा रोड पर अधिकतर गो मांस सप्लाई हो रहा है। पुलिस गो तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। फिलहाल गोवंश के सिर को वेटरनरी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कल शिव सेना पंजाब सभी हिंदू संगठनों के साथ इस मुद्दे पर बैठक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page