• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः मिशन खुली चर्चा के तहत जालंधर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव

ByPunjab Khabar Live

Jan 24, 2024

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बड़ा चेहरा ढूंढना बड़ी चुनौती बन गया है। इसी को देखते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव 23 जनवरी से 25 जनवरी तक पंजाब के दौरे पर हैं। आज जालंधर के कांग्रेस भवन में सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नेता इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। 12 बजे पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मीटिंग में पहुंचे।

बता दें कि सुबह 10 बजे से कांग्रेस का कार्यक्रम जारी है। जिसमें जालंधर और कपूरथला के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। सुबह से चल रहे भाषण में जालंधर से पूर्व सांसद रहे स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी प्रो. करमजीत चौक चौधरी की दावेदारी को पुख्ता दिखाए जाने की कोशिश की जा रही है।

क्योंकि पंजाब प्रभारी के इस दौरे के बाद किसी भी वक्त जालंधर के सांसद फेस का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस की लीडरशिप में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर भी चर्चा है। जालंधर से कांग्रेस द्वारा चन्नी को मैदान में उतारा जा सकता है। जिसके चलते उक्त कार्यक्रम में सुबह से ही कमरजीत चौक की दावेदारी को पुख्ता पेश किया जा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page