• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः लोकसभा चुनाव AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

ByPunjab Khabar Live

Jan 24, 2024

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग में ऐलान किया है कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। इस मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कई और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निवास पर हुए इस फैसले के बाद अब पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की जो अफवाहे फैल रही थीं अब उन पर भी विराम लगल गया है।

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने कुल करीब 40 उम्मीदवार इन 13 लोकसभा के लिए शार्ट लिस्ट किए हैं। अगर आप अकेले चुनाव लड़ती है तो यह I.N.D.I.A गठबंधन के लिए करारा झटका होगा। जानकारी के अनुसार इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के एक साथ मिलकर पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। लेकिन बताया जा रहा है कि सीटों को बंटवारे को लेकर दोनों पाटियों के नेताओं में सहमति नहीं बन पाई है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। इसे लेकर दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब आप के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो चुकी है।

सूत्रों की मानें तो पंजाब की 13 लोकसभा में चुनाव लड़ने की आप ने पूरी तैयारी पहले ही कर ली है। पार्टी आलाकमान को पहले ही अंदेशा था कि शायद कांग्रेस के साथ उनका तालमेल न बैठे। बताया जा रहा है कि इन 13 लोकसभा में प्रत्याशी बनाने के लिए कुल 40 लोगों के नाम शार्ट लिस्ट किए गए हैं। यह सभी समाजसेवी, खेलजगत, अभिनेता, डॉक्टर, राजनेता और अलग-अलग पेशे से संबंध रखने वाले लोग हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page