• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः सड़क दुर्घटना राज्य मंत्री और पुलिस अधिकारी की हुई मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

ByPunjab Khabar Live

Jan 25, 2024

श्रीलंका के जल आपूर्ति राज्य मंत्री सनथ निशांत और एक पुलिस अधिकारी की वीरवार को कोलंबो-कटुनायके एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य मंत्री का वाहन एक्सप्रेसवे के कंडाना पुलिस डिवीजन में स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजे एक कंटेनर ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, राज्य मंत्री और पुलिस अधिकारी की अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद मृत्यु हो गई और उनके वाहन के चालक का इलाज चल रहा है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page