• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबर : प्रभारी देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं में हुई झड़प

ByPunjab Khabar Live

Jan 25, 2024

नवांशहर के बलाचौर शहर में आज कांग्रेस पार्टी की 2024 मिशन लोकसभा तहत श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के लिए पार्टी के वर्करों तथा पार्टी के नेताओं की एक विशेष मीटिंग रखी हुई थी। जहां पार्टी वर्कर आपस में उलझ गए। इस दौरान एक बार फिर से पार्टी का कलह क्लेश सामने आया है। इस दौरान पार्टी के नेता तथा वर्कर आपस में उलझते हुए दिखाई दिए।

कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने मनीष तिवाड़ी और बरिंद्र ढिल्लों सहित वर्करों को बड़ी मुश्किल से चुप करवाया। बता दें कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी में पहले ही अंतर कलह चलता आ रहा है। आज बलाचौर में वर्कर मिलनी लिए इकट्ठा हुए पार्टी समर्थकों में पूर्व कांग्रेस पार्टी यूथ अध्यक्ष वरिंदर ढिल्लो के समर्थक तथा श्री आनंदपुर साहिब कांग्रेस पार्टी आपस में धक्का मुक्की हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page