• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर: 5 युवकों की मरने से पहले की लाइव वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jan 27, 2024

होशियारपुर के दसूहा में स्थित उच्ची बस्सी में देर रात ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे से पहले युवकों की लाइव वीडियो सामने आई है। जिसमें युवक गाड़ी का मीटर वीडियो में दिखा रहे हैं। वीडियो में पहले देखा जा सकता है कि 130 की स्पीड में युवक गाड़ी चला रहा है।

इसके बाद वीडियो के अंत तक 110 से 120 की स्पीड में गाड़ी युवकों द्वारा चलाई जा रही थी। बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार को आग लग गई है और हादसे में देर रात 4 युवकों की मौत हो गई।

वहीं आज सुबह 5वें युवक की भी मौत हो गई। मरने वाले पांचों युवक जालंधर के रहने वाले है। मृतकों की पहचान इंद्रजीत कौंडल, ऋषभ मिन्हास, सुरजीत, अंकित और राजू के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page