• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबरः एक साथ 4 दोस्तों का हुआ संस्कार

ByPunjab Khabar Live

Jan 28, 2024

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दसूहा के पास शुक्रवार रात हुए भीषण हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई थी। घटना में मारे गए अंकित कुमार (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) निवासी पिंक सिटी कॉलोनी (जालंधर), इंद्रजीत भगत आजाद नगर भार्गव कैंप (जालंधर) राजू निवासी अवतार नगर (जालंधर), अभि निवासी भार्गव कैंप का आज मॉडल हाउस में स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान मौके पर आदमपुर से अकाली दल के पूर्व पवन कुमार टीनू ने नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी। बता दें कि इससे पहले बीते दिन ऋषभ मिन्हास निवासी मिशन कॉम्प्लेक्स, नेयर लक्ष्मी माता मंदिर (जालंधर) का हरनामदासपुरा में संस्कार कर दिया गया था। चारों का संस्कार आज सुबह करीब 11 बजे एक साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page