• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः भिंडरावाले की फोटो हटाने पर बवाल, गुरुद्वारा प्रबंधक की तोड़ी गाड़ी, SHO घायल

ByPunjab Khabar Live

Jan 29, 2024

पंजाब के तरनतारन में बाबा दीप सिंह जी की जयंती पर लगे मेले में जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर उतारने पर विवाद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सिख संगठन जमा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। संगठनों का आरोप था कि जूतों की सेवा करने आए युवकों ने यह फोटो लगाई थी। जिसे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उतरवा दिया। इसको लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसका पता चलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई।

इस दौरान भीड़ ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रिटायर्ड कैप्टन हरसिमरन सिंह की कार पर हमला कर दिया। गाड़ी से तोड़फोड़ की। यहीं नहीं गुस्साई भीड़ ने SHO परविंदर सिंह पर भी हमला कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page